Bigg boss ott season 2 में Elvish yadav ने चलाया बिग बॉस में अपना सिस्टम इसी के साथ एलविश यादव ने winner का खिताब अपने नाम किया और बिग बॉस में पहली बार कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री विनर बन पाया

इल्विश यादव ने अपने बिग बॉस OTT के घरवालों के साथ बिताए गए समय में दिखाया बेहद साहस और उत्साह का संवाद, जिससे उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके विवादित और मनोरंजनपूर्ण आदर्श ने उन्हें घर के अंदर बनाए रखने में मदद की, जिसका परिणामस्वरूप वे फाइनल मुकाबले में आखिरी तक पहुँचे और जीते भी
यहां बता दें की bigg boss ott season 2 में आखिरी में 5 फाइनलिस्ट बचे थे जो थे एलविश यादव, अभिषेक मल्हन , मनीषा, बेबीका, पूजा भट्ट सबसे पहले 5 फाइनलिस्ट में से पूजा भट्ट बाहर हुई इसके बाद बेबीका बाहर हुई फिर आखरी में मनीषा, अभिषेक, एलविश बचे रहें।

इसके बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन टू में मेहमान के तौर पर आए ड्रीम गर्ल 2 मूवी के प्रमोशन के लिए अनन्या पांडे आयुष्मान खुराना जिन्होंने पहले तो अपनी मूवी का प्रमोशन किया उसके बाद उन्होंने मनीषा का नाम लिया और मनीषा भी बिग बॉस के घर से बाहर आई आखरी में अभिषेक और एलविश घर में बतौर फाइनलिस्ट बचे और इसके बाद सलमान खान ने दोनों फाइनलिस्ट को बधाई दी और इसी के साथ 15 मिनट के लिए लाइव वोटिंग लाइन खोली गई।
15 मिनट पूरे होने पर सलमान खान ने अभिषेक और एल्विस को कहां की याद के तौर पर आप इस घर से कोई भी एक सामान अपने साथ ले जा सकते हैं तो एल्विस यादव ने एक काले रंग का घोड़े का स्टेचू और अभिषेक ने एक एंटीक स्टेचू को चुना।
अभिषेक और एल्विस दोनों को बिग बॉस के घर से बाहर बुलाया गया स्टेज पर दोनों का सलमान खान ने स्वागत किया।सलमान खान ने दोनों को गले लगाया और दोनों का एक-एक हाथ पड़कर खड़े हो गए इसके बाद उन्होंने जनता के द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर एलविश यादव को विनर घोषित करा और एल्विस यादव को विनर की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए दिए।
Bigg boss के घर मे अभिषेक मल्हन की हुई तबियत खराब

फाइनल की शुरुआत में हमें देखने को मिला कि अभिषेक मल्हन वहां मौजूद नहीं थे स्वास्थ्य की अस्वस्थता के कारण वह हॉस्पिटल में थे तो हमें उनका डांस देखने को नहीं मिला लेकिन उनके लिए उनके दोनों दोस्त मनीषा और एल्विस ने अपने डांस में उनको सपोर्ट किया इसके बाद अभिषेक कुछ देर बाद फाइनल में पहुंचे और सबसे मिले अभिषेक मल्हन एक जाने-माने युट्यूबर है वह शुरुआत से ही इस सीजन में अच्छा खेले और टॉप टू में अपनी जगह बनाई अभिषेक मल्हन का दूसरा नाम फुकरा इंसान है उनके फैन उन्हें फुकरा इंसान बोलकर ही बुलाते हैं
Bigg boss के स्टेज पर कृष्णा कि comedy ने जमाया रंग

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फाइनल में स्टेज पर कृष्णा ने भी अपनी कॉमेडी से सबको खूब हंसाया और इस दौरान स्टेज पर सलमान खान बादशाह के साथ-साथ सभी दर्शक हंस हंस के लोटपोट हो गए कृष्णा ने जग्गू दादा के रोल को स्टेज पर निभाते हुए सब को खूब हंसाया। थोड़ी देर में वह धर्मेंद्र के रोल में नजर आए और उस अभिनय में भी सबको खूब हॅसाया।
Contestants के parents रहे मौजूद
बिग बॉस के फाइनल में इस सीजन में जितने कंटेस्टेंट रहे वह सब भी स्टेज पर मौजूद रहे इसी के साथ पांचो फाइनलिस्ट के पेरेंट्स भी मौजूद रहे पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट भी इस दौरान वहां पर मौजूद थे और उन्होंने भी इस फाइनल को खूब इंजॉय किया और पूजा के बिग बॉस के सफर के लिए उसे बधाई दी और पूजा का स्वागत किया
मनीषा के पिताजी ने मनीषा के साथ व सलमान खान के साथ डांस करते हुए कमरिया सॉन्ग पर लगाए ठुमके