Akshay kumar अब भारतीय नागरिक बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं. उन्होंने डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है. अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोल होना पड़ता था

Contents
हाइलाइट्स:-
- बॉलीवुड एक्टर Akshay kumar मिली भारतीय नागरिकता
- 1990 में भारत की नागरिकता छोड़ दी
- कनाडा कुमार का टैग हुआ खत्म

Akshay kumar फैंस ने जताई खुशी:-
बॉलीवुड एक्टर Akshay kumar 77वें स्वतंत्रता दिवस पर फैंस को बड़ी न्यूज दी है उन्हे भारतीय नागरिकता मिल गई है। फैंस
Akshay kumar के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सर आपने हेटर्स के मुंह पर तमाचा मार दिया, स्वतंत्रता दिवस की बधाई. वहीं एक ने लिखा- आखिरकार आ गया इंडियन सिटिजनशिप का बुलावा. हेटर्स अब किस टॉपिक को लेकर ट्रोल करोगे. एक यूजर ने लिखा- सबकी बोलती बंद अब
कनाडा कुमार का टैग हुआ खत्म:-
उन्होंने 1990 में भारत की नागरिकता छोड़ दी थी और कनाडा में बसने और काम करने के लिए वहां की नागरिकता ले ली थी लेकिन काफी समय से अक्षय कुमार भारत की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहे थे. क्योंकि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं थी. इसलिए एक्टर को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही थी. कनाडा की नागरिकता होने से लोग उन्हे सोशल मीडिया पर कनाडा कुमार का टैग देते थे अब कनाडा कुमार का टैग हुआ खत्म हो गया है ।

इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी जानकारी :-
अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता पाने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने इंडियन सिटीजनशिप के लिए 2019 में आवेदन किया था और अब उनके पास इंडियन पासपोर्ट आ गया है और वह भारतीय नागरिक बन गए हैं Akshay kumar ने अपने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट सोशल साइट्स पर शेयर किए हैं.
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2:-
वर्कफ्रंट की बात करें तो Akshay kumar फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ओएमजी 2 में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए हैं. ये फिल्म एक सेंसिटिव मुद्दे पर बनी है जिसे बखूबी दिखाया गया है. ओएमजी 2 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से हुई है.
ओएमजी 2 के बाद अक्षय जल्द ही सोराई पोट्रू के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदान और परेश रावल लीड रोल में नजर आएंगे.
Also Read Independence day: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में उत्साह का माहौल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई