अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही उनकी जोड़ी अभिनेता धनुष के साथ बडे पर्दे पर नजर आएगी। खबरो के मुताबिक धनुष की 51वीं फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म को ‘डी51’ कहा जा रहा है। इसका निर्देशन शेखर कम्मुला करेंगे। यह पहला मौका होगा जब रश्मिका और धनुष साथ काम करते नजर आएंगे।
Contents
हाइलाइट्स:-
- बडे पर्दे पर साथ नजर आएगी Rashmika Mandanna और धनुष की जोड़ी
- कई भाषाओं में रिलीज होगी Rashmika Mandanna और धनुष की फिल्म
- शेखर कम्मुला के निर्देशन मे बनने वाली फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को व्यापक स्तर पर बनाया जा रहा है और इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि मेकर्स ने धनुष के जन्मदिन से पहले इस फिल्म का कॉन्सेप्ट पोस्टर रिलीज किया था। फिलहाल इसकी कहानी और अन्य किरदारों को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Dhanush की कैप्टन मिलर का फर्स्ट लुक:-

बता दें कि धनुष इन दिनों ‘कैप्टन मिलर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक साझा किया जा चुका है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा धनुष के पास आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी है।
Rashmika mandanna की दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म एनिमल :-

वहीं, रश्मिका मंदाना भी कई अच्छे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। इनमें से ‘एनिमल’ एक है। दिसंबर में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना एक्टर रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसके अलावा वह सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ के सीक्वल ‘पुष्पा 2’ में भी नजर आएंगी।
Also Read Under water hotel:- Maldives के इस होटल को देख आनंद महिन्द्रा बोले – यहां मुझे झपकी भी नहीं आएगी…