Maldives के under water hotel The Muraka का वीडियो महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा द्वारा शेयर किया गया है , यह वीडियो 30 सेकेंड का है । जिसमे वह The Muraka का टूर कराते नजर आ रहे है ।

हाइलाइट्स:-
- महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया वीडियो
- The Muraka Hotel का वीडियो हुआ वायरल
- इस under water hotel में 180 डिग्री वाले मरीन लाइफ व्यूब का मजा ले सकते हैं
आनंद महिंद्रा viral tweet :-

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा जो के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने है उन्होंने ने ट्विटर पर एक नया पोस्ट किया है, जो तेजी से viral हो रहा है. उन्होंने इस बार एक लग्जरी Under water hotel का वीडियो पोस्ट किया है, अपनी ट्विटर पोस्ट में उन्होंने इस Under water Hotel को लेकर अपना डर भी जाहिर किया है. इस होटल को लेकर उन्होंने कहा की यहां मुझे झपकी भी नहीं आएगी
The Muraka Hotel कैसा दिखता है :-

The muraka अपने आप में पहला ऐसा under water होटल है, जिसमें आप 180 डिग्री वाले मरीन लाइफ व्यूब का मजा ले सकते हैं. और ये मालदीव (Maldives) में साल 2018 में खोला गया था. ये होटल समुद्र से लगभग 16 फीट नीचे बना हुआ है और इसका महंगा पैकेज लेकर ही आप इस होटल की खूबसूरती को देखने के लिए रूक सकते हैं.
इस विला में बेडरूम, लिविंग स्पेस और बाथरूम सभी कुछ है. ग्लास की दीवारों से गेस्ट्स मछलियों व अन्य समुद्री जीवों को एकदम पास से देख सकते है ।
कितना है इस लग्जरी Under water hotel का किराया :-
सीएनएन के मुताबिक, मुराका में एक रात रुकने का खर्च 50000 डॉलर यानी 36 लाख रुपये है. लेकिन यहां केवल 1 रात की बुकिंग नहीं की जा सकती. मुराका में 4 रात का पैकेज बुक होता है और इसका चार्ज 2 लाख डॉलर यानी 1.4 करोड़ रुपये है. इस पैकेज में एक पर्सनल शेफ और प्राइवेट बोट का इस्तेमाल भी शामिल है.
क्या है खासियत :-

पानी के ऊपर वाला हिस्से में एक किंग साइज बेड वाला बेडरूम, बाथरूम, ट्विन साइज बेडरूम, एक तीसरा बाथरूम, बटलर के लिए क्वार्टर, पाउडर रूम, किचन, बार और डाइनिंग एरिया मौजूद है. साथ ही दो डेक्स भी हैं, जिनमें से एक में एक इन्फिनिटी स्वीमिंग पूल है और यहां से सनराइज का आनंद लिया जा सकेगा. विला के दूसरी तरफ दूसरे डेक से सनसेट को देखा जा सकता है. विला के निचले हिस्से में 193 वर्ग फुट वाला समुद्र के अंदर बना सुइट है, जिसमें एक किंग साइज बेडरूम, लिविंग रूम और एक बाथरूम है.

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो:-

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया इस होटल का वीडियो 30 सेकेंड का है और इसमें under water hotel का पूरा टूर कराया गया है. नीले रंग में रंगे नजर आ रहे इस होटल का सुइट लग्जरी और आलीशान दिख रहा है. इसमें दिखाए गए कमरे की कांच की दीवारों के बाहर पानी में मछलियों का झुंड नजर आ रहा है.
Also Read Shree Ram Janma Bhoomi Mandir: भक्त नही जा सकेंगे राम मंदिर के गर्भगृह तक , 35 फीट दूर से ही करने होंगे दर्शन; कमेटी ने जारी किया आदेश।