Raju Punjabi:-हरियाणवी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा ।

हाइलाइट्स
फेमस सिंगर राजू पंजाबी नही रहे ।
हिसार के निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से भर्ती थे
पैतृक गांव रावतसर खेड़ा मे होगा अंतिम संस्कार
निजी अस्पताल मे हुआ देहांत:-
हरियाणा के जाने माने गायक 40 वर्षीय Raju Punjabi का बीती सोमवार रात देहांत हो गया। जानकारी के मुताबिक वह हिसार के निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से भर्ती थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा था कि Raju Punjabi पीलिया से ग्रसित थे। मौत की खबर सुन अब उनके फैंस और रिश्तेदारो मे शोक का माहौल हैं। बताया जा रहा है कि उनकी अंतिम विदाई उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा से ही होगी ।

Raju Punjabi के कुछ फेमस गाने :-
हरियाणवी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर Raju Punjabi ने कई सुपरहिट गाने दिए है जिनमे से तू चीज लाजवाब , देसी- देसी ना बोलया कर और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गाने है । राजू पंजाबी ने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान में भी छोड़ी हुई है।
12 अगस्त को रिलीज हुआ आखिरी गाना :-
उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान और गानों को नई राह दिखाई। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। उनका आखिरी गाना ”आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा” इसी महीने में 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। गाने रिलीज होते समय वह अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि उनके आखिरी गाने को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 साल का समय लगा था।
अंतिम दर्शन फैंस की लगी भीड़ :-
मौजूदा समय में उनका घर हिसार के आजाद नगर में हैं, जहां इस समय फैंस की भीड़ लगी हुई है। सभी उनको आखिरी बार देखने के लिए पहुंचे हुए हैं।

अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं Raju Punjabi:-
जानकारी के मुताबिक राजू पंजाबी का उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान वह ठीक होकर वापस घर आ गए थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू पंजाबी का देहांत हो गया है और वह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।
Also read :- Gadar 2 : सनी देओल की फिल्म तोड़ते जा रही है सभी blockbuster records ,Gadar 2 हुई 375 par