Pune:-
महाराष्ट्र के pune में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पांच डकैतों ने चोरी करने से पहले कथित तौर पर शुभ मुहूर्त के लिए एक ज्योतिषी से सलाह ली। इसके बाद pune जिले के बारामती में एक करोड़ रुपये से अधिक की डकैती को अंजाम दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पांच डकैतों ने सागर गोफेन के घर पर उस समय निशाना बनाया, जब वह शहर से बाहर थे। डकैतों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और 95 लाख रुपये नकद तथा 11 लाख रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए।
आरोपियो को लिया गया हिरासत मे :-
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमे सचिन जगधाने, रायबा चव्हाण, रवींद्र भोसले, दुर्योधन उर्फ दीपक जाधव और नितिन मोरे कथित तौर पर आरोपी है आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि डकैती को अंजाम देने के लिए शुभ मुहूर्त निकालने के लिए उन्होंने एक ज्योतिषी से सलाह ली थी। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने अपराध में भूमिका के लिए ज्योतिषी रामचन्द्र चावा को भी गिरफ्तार कर लिया है डकैतों के पास से 76 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
Also read :- Raju Punjabi: देसी देसी ना बोलया कर , फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन, सोमवार रात ली अंतिम सांस ।