मेगास्टार चिरंजीवी की तेलुगू फ़िल्म Bhola Shankar का पहले दिन का इंडियन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा।

हाइलाइट्स:-
- तेलुगू फिल्म Bhola Shankar आज हुई बॉक्स ऑफिस पर रिलीज ।
- मेगास्टार चिरंजीवी के साथ कीर्ती सुरेश और तमन्ना भाटिया देखने को मिली
- वेदलम की रीमेक हे यह फिल्म

तेलुगू फ़िल्म Bhola Shankar:-
मेगास्टार चिरंजीवी की तेलुगू फ़िल्म भोलाशंकर को फाइनली आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ कीर्ती सुरेश और तमन्ना भाटिया देखने को मिलेंगी।
First day Box office collection:-
मेगास्टार चिरंजीवी की फ़िल्म Bhola Shankar पहले दिन कलेक्शन के बारे में बात करे तो लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी फ़िल्म जिसे दुनिया भर में 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया है इस फिल्म ने
रिलीज होते ही तेलुगू स्टेट के मॉर्निंग वाले शोज में लगभग 70 से 80 परसेंट के बुकिंग ले ली है वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज की बुकिंग भी काफी खतरनाक हो चुकी है तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक भोलाशंकर फ़िल्म अपने पहले दिन ऑल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 20 करोड़ का कर रही है वहीं इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन 24 करोड़ रूपये बन रहा है।
वही चिरंजीवी की फ़िल्म Bhola Shankar पहले दिन विदेशों में यानी की ओवरसीज कलेक्शन 16 करोड़ रूपये का कर रही है इसी के साथ भोलाशंकर का जो अर्ली एस्टीमेट कलेक्शन है दुनिया भर से वो हो रहा है लगभग 40 करोड़ रूपये का ,यानी फ़िल्म पहले दिन 40 करोड़ रूपये का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड मार्केट में कर रही है।

वेदलम की रीमेक:-
फिल्म Bhola Shankar तमिल फ़िल्म वेदलम की ऑफिसियल रीमेक है और बात करें इस फ़िल्म के बारे में तो फ़िल्म को तेलुगु ऑडिएंस की तरफ से जो रिव्यूज़ मिले हैं वो मिक्स टू पॉज़िटिव है यानी कि ज्यादातर लोगों को ठीक ठाक लगी हैं लेकिन फ़िल्म उतनी भी अच्छी नहीं है कि चिरंजीवी की पिछली फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर पाए क्योंकि यह एक रीमेक मूवी है.
और आज के समय में रीमेक फिल्मों को ऑडियंस ज्यादा देखना नहीं पसंद करती लेकिन इतने सब प्रॉब्लम के बावजूद भी Bhola Shankar ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर ली है।
अब देखना ये है के फ़िल्म आने वाले दो दिनों में तो अच्छी खासी कमाई कर जाएगी लेकिन वीकेंड के बाद ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी चलती है वैसे ये फ़िल्म आपको कैसी लगी हमें अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं ।
Alos Read Icon of the Seas:– दुनिया का सबसे बडा क्रूज़ जहाज़ , तैयार है समुद्री यात्रा के लिए ,जनवरी 2024 में होगी पहली यात्रा