White Hair treatment खास बातें :-
- आवंला बालों को काला करता है.
- कलौंजी करी पत्ता सफेद बाल को काला करने में सहायक है.
- मेहंदी और जैतुन तेल का मिश्रण भी बाल को काला करता है.
- मेधी दाना ,करी पत्ता और आवंला को अरंङी के तेल मे मिलाकर लगाने से सफेद बाल काले व लम्बे होते है.

White hair treatment :
बालों का सफेद (white hair) पड़ना बहुत आम बात हो चुकी है. अब तो कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं. यह समस्या पुरुष और महिला के साथ साथ बच्चो मे कम मे देखी जा रही है. ऐसे में वह केमिकल युक्त डाई (hair dye) और हेयर कलर (hair color) का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनके बाल काले होने के बजाए और खराब ही होने लगते हैं, जबकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से आप सफेद पड़ गए बालों को काला कर सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे.

White Hair treatment
बाल काला करने के घरेलू उपाय | Home remedies for grey hair
आंवला और अरंडी का तेल
आंवले और अरंडी के तेल के इस्तेमाल से सफेद बालों को काला किया जा सकता है. 3 चम्मच अरंङी के तेल में 2 चम्मच आंवला पाउडर डालकर एक पैन में गर्म कर लें. फिर ठंडा करके बालों में लगाकर अच्छे से मसाज दें. फिर 15-20 मिनट बाद धो लें.
आप अरंडी के तेल के स्थान पर नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकते है !
कलौंजी और नारियल तेल
1 बड़े चम्मच कलौंजी में 1 चम्मच नारियल तेल मिला लें. अब इससे बालों की जड़ों में मालिश करें, फिर 1 घंटे बाद शैंपू कर लें. सप्ताह में एक बार ऐसा करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा.

मेहंदी और जैतुन तेल
4 चम्मच जैतुन तेल को उबाल लें और इसमें मेहंदी की पत्तियां डाल दें. जब तेल में मेहंदी का रंग आने लगे तो इसे गैस से उतारें और गुनगुना होने पर बालों में लगाएं और मालिश करें. फिर एक घंटे बाद शैंपू कर लें.
करी पत्ता और मेधी दाना
करी पत्ते और मेधी दाना में बायो-एक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को भरपूर पोषण देते हैं. ऐसे में इसका लेप बालों में लगाने से ग्रे हेयर से राहत मिलती है. इसके अलावा आप हर सप्ताह करी पत्ते को तेल में डालकर भी लगा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. वार्ता भारत इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.