
पाकिस्तान से भारत आई Seema Haidar का मामला अभी ठण्डा भी नहीं हुआ था कि अब Bangladesh से Saniya Akhtar अपने बच्चे के साथ नोएडा पहुंच गई है। महिला आठ दिनों से नोएडा में है। सानिया का कहना है कि नोएडा के एक शख्स ने उससे शादी की तीन साल बांग्लादेश में साथ रहने के बाद उसे छोड़कर वापस भारत के नोएडा आ गया। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सानिया अख्तर अपने बच्चे को साथ लेकर आई है। उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभकांत तिवारी ने उनसे बांग्लादेश में शादी की जिससे उनका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है।
क्या है Saniya Akhtar का मामला
नोएडा से बांग्लादेश आई महिला का नाम सानिया अख्तर है, जो अपने बच्चे के साथ भारत आई हैं। उनके दावे के मुताबिक, नोएडा के सौरभ तिवारी ने उनसे विवाह किया है और उन दोनों का एक बच्चा भी है। इसी कारण सानिया अपने बच्चे के साथ बांग्लादेश से भारत अपने पति के साथ रहने के लिए आई है।
अभी कहां है Saniya Akhtar
जब नोएडा में वह पहुंची, तो पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया, और उसे सेक्टर-62 में स्थित एक डिटेंशन सेंटर में रख दिया। नोएडा पुलिस कमिशनरेट की महिला सेल द्वारा सौरभ और उसके बीच समझौते की कोशिश की गई। महिला सेल ने बताया कि महिला का कहना है कि उसे सौरभ के साथ रहना है, चाहे वह उसके साथ बांग्लादेश जाएं या फिर उन्हें नोएडा में ही रहने दें। इस मुद्दे पर विवाद उठा है और अब इस पर जद्दोजहद चल रही है।
सानिया, जो अपने पति के साथ रहना चाहती है, का कहना है कि उसका पति उसके साथ वापस बांग्लादेश जा सकता है या फिर वही उसके साथ नोएडा में रह सकता है। उसने यह बताया कि उसका यह उसके पति का निर्णय होगा कि वह कहां उसके साथ रहेगा, लेकिन उसके पति के बिना वह रहने का विचार नहीं कर सकती।
सीमा हैदर के मामले के बाद, अब सानिया के मामले में भी नोएडा पुलिस संज्ञानबद्ध है।
Table of Contents
also read : Pakistani Seema case – अब “पाकिस्तानी सीमा भाभी” घिरी UP-ATS और IB के घेरे में