Rajnikant : अयोध्या में रजनीकांत ने किये रामलला के दर्शन, दर्शन कर बोले – जीवन धन्य हुआ ।

अयोध्या में Rajnikant ने रामलला का दर्शन पूजन करते हुए राम मंदिर का निर्माण देखा। वो मंदिर के निर्माण से अत्यंत प्रसन्न हुए और उसकी तरफ से दिखाया गया सम्मान स्वीकार किया ।

हाइलाइट्स:-

अयोध्या में रजनीकांत ने किये रामलला के दर्शन ।

रजनीकांत ने भव्य राम मंदिर के निर्माण स्थल पर जाकर निर्माण कार्य को देखा।

उन्होंने रविवार को अपनी पत्नी के साथ हनुमानगढ़ी में बजरंग बली के भी दर्शन किये थे ।

Rajnikant

साउथ सुपरस्टार Rajnikant :-

दक्षिण भारत के सुपरस्टार Rajnikant अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे तो उन्होंने अपने नाम के आगे एक और सुनहरा संदर्भ जोड़ दिया. रजनीकांत दक्षिण भारत के ऐसे पहले सुपरस्टार बन गए जो महज दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे. उन्होंने अयोध्या पहुंचकर रविवार को हनुमानगढ़ी के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया राम जन्मभूमि परिसर में निर्माण अधीन भव्य राम मंदिर भी देखा. इसीलिए दर्शन करने के बाद निकलते ही उन्होंने बोल दिया बहुत भाग्यशाली हूं जो प्रेरणा थी वह पूरी हुई ।

उत्तर और दक्षिण भारत के लोगों में आपसी मैत्री भाव बढेगा :-

रजनीकांत की अयोध्या की धार्मिक यात्रा के बहुत बड़े मायने हैं. अयोध्या उत्तर भारत की आध्यात्मिक और संस्कृत राजधानी कही जाती है. जिन भगवान श्री राम के मंदिर में रजनीकांत ने माथा टेका उन्हीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने उत्तर से दक्षिण जाकर रामेश्वरम में शिव का स्थापना किया था और पूजन किया था. इसीलिए अयोध्या के संतों का मानना है कि रजनीकांत की यात्रा से उत्तर और दक्षिण भारत के लोगों में आपसी मैत्री भाव प्रगाढ़ होगा. सामाजिक, समरसता, राष्ट्रीय एकता और सद्भावना के लिए पूरे भारत को एक सूत्र में जोड़ने के लिए रजनीकांत की यात्रा एक मजबूत सेतु का भी निर्माण करेगी.

पुनः प्रभु राम लला के दर्शन करने आएंगे Rajnikant :-

जन्मभूमि परिसर में पहुंचने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन मिश्र, डॉक्टर अनिल मिश्र,कमिश्नर गौरव दयाल, आई जी प्रवीण कुमार, व विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पांडेय, टाटा कंसल्टेंसी के मैनेजर विनोद शुक्ल, आदि ने फिल्म स्टार का अभिनंदन व स्वागत किया। उन्होंने मंदिर का निर्माण कार्य देखकर अतिप्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि प्रभु राम ने चाहा तो मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद पुनः भव्य मंदिर में प्रभु राम लला का दर्शन करने आएंगे।

राजनीति में आने की संभावना से किया इनकार:-

ऐसे में उनके लखनऊ और अयोध्या दौरे को हिंदुत्व के अजेंडे के एंगल पर भी देखा जा रहा है। वैसे उनका कहना है कि वे अपनी फिल्म के जेलर के प्रमोशन को लेकर आए हैं।और राजनीति में आने की संभावना से भी इनकार किया। मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या पहुंच कर रामलला और हनुमान गढ़ी का दर्शन करने वाले यह दूसरे दक्षिण के दूसरे सुपर स्टार हैं।

फिल्म आदिपुरूष:-

इससे पहले दक्षिण के सुपर स्टार और बाहुबली फिल्म फेम प्रभास भी अयोध्या अपनी फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज करने यहां आए थे। उनके साथ आदिपुरुष की पूरी टीम व अभिनेत्री कृति सेनन भी पहुंची थी। सरयू तट पर रामकी पैड़ी पर आदिपुरूष का टीजर रिलीज किया गया था ।

also read :- Bajao web series: रैपर रफ्तार का एक्टिंग डेब्यू , बजाओ वेब सीरीज का हुआ ट्रेलर रिलीज।

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version