Bajao web series: रैपर रफ्तार का एक्टिंग डेब्यू , बजाओ वेब सीरीज का हुआ ट्रेलर रिलीज।

रैपर रफ्तार अब बतौर एक्टर दिल जीतने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज Bajao का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है।

Bajao

Bajao हाइलाइट्स:-

  • Bajao का धमाकेदार ट्रेलर जारी
  • बजाओ’ 25 अगस्त से जियो सिनेमा पर उपलब्ध है
  • यह क्राइम कॉमेडी सीरीज है

स्टार कास्टिंग:-

अपकमिंग म्यूजिक कॉमेडी सीरीज बजाओको लेकर फैंस का बजर हाई है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। इसी कड़ी में मेकर्स ने अपकमिंग शो का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें रैपर रफ्तार (बब्बर), तनुज विरवानी ( वेद) , साहिल खट्टर (धारी) और साहिल वैद (कूकी) के लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सीरीज में रफ्तार के अपोजिट माहिरा शर्मा नजर आने वाली हैं।
बजाओ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइटस में धमाल मचा रहा है, और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

क्या है Bajao की story :-

‘बजाओ’ तीन फिल्म मेकर दोस्तो की सस्पेंस और कॉमेडी से भरी एक दिलचस्प कहानी है। ट्रेलर में नजर आ रहा है कि तीनों लड़कों को एक वीडियो शूट के लिए दो करोड़ रुपये का बैग सौंपा जाता है, सभी मिलकर जमकर पार्टी करते हैं, मगर सुबह जब आंख खुलती है । अचानक से पैसों से भरा बैग गायब हो जाता है।एक गुंडा उनके पीछे पड़ा है। उन्हें पैसा लौटाने के लिए 48 घंटों का वक्त दिया जाता है।

इसके बाद जो होता है, वह उथल-पुथल और कॉमेडी से भरपूर है। ट्रेलर में गैंगस्टर का भी एंगल दिखाया गया है, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बना रहा है। यह क्राइम कॉमेडी सीरीज है और काफी हद हैंगओवर की लाइंस पर है जिसमें तीन दोस्त एक रात की घटना को पूरी तरह भूल जाते हैं और यह उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित होता है

Bajao के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर:-

रैपर रफ्तार को सिंगिंग के बाद एक्टर के तौर पर देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। ‘बजाओ’ को विजेंद्र सहानी, प्रज्ञा सिंह और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर सप्तराज चक्रवर्ती और शिवा वर्मा है। वेब शो को जियो स्टूडियोज के जरिए प्रेजेंट किया जा रहा है।

Bajao की स्ट्रीमिंग डेट:-

मेकर्स ने यूट्यूब पर इस धमाकेदार कमिंग ऑफ एज ब्रोमांस ड्रामा सीरीज का ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिये, ये रोलरकोस्टर सबकी बजाकर ही रुकेगा।’ कैप्शन से इसकी स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा हो गया है। ‘बजाओ’ 25 अगस्त से जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी।

Also Read:-Khushi movie :- साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म khushi का हिन्दी में हुआ ट्रेलर रिलीज, देवरकोंडा ने बताया सामंथा ने शूटिंग के दौरान की थी उनसे बात बंद

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version