भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. नीरज ने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है ।
फाइनल मे पहुँचे Neeraj Chopra :-
टोकियो ओलंपिक मे गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने स्वीडन के बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
में शानदार प्रदर्शन दिखाया है. है .नीरज चोपड़ा ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा जिसमे कुल 12 एथलीट प्रवेश करेंगे।


Neeraj Chopra ने किया पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई:-
मौजूदा सीजन में नीरज चोपड़ा का ये बेस्ट प्रदर्शन है. इससे पहले उनका वर्तमान सीजन में बेस्ट प्रदर्शन 88.67 रहा था । न
नीरज चोपड़ा ने इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा. आपको बता दें कि इस चैम.चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा के साथ दुनियाभर के 36 जैवलिन थ्रोअर ने भाग लिया है

Also Read:- ISRO: भारत करने जा रहा है अपना पहला सौर मिशन ,जानिए क्या है आदित्य-एल-1 ?