Khushi Movie विजय ने बताया कि khushi की शूटिंग के समय एक ऐसा दौर आया था जब सामंथा ने उनसे बात करना बंद कर दिया था. उन्होंने बताया कि ‘कुशी’ की शूटिंग के दौरान सामंथा हो गई थी बेहद बीमार ।
Contents

Khushi movie हाइलाइट्स:-
- साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म khushi का हिन्दी में हुआ ट्रेलर रिलीज ।
- शूटिंग के दौरान सामंथा हो गई थी बेहद बीमार ।
- विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु के बीच नही होती थी बातचीत।
महानति के बाद खुशी:
साल 2018 में आई फिल्म ‘महानति’ के बाद ‘खुशी’ में एक बार फिर साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु साथ काम करते नजर आएंगे।
फैंस दोनों की जोड़ी का कबसे इंतजार था । फिल्म खुशी का ट्रेलर लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है ।

सामंथा और विजय के बीच है खास दोस्ती :-
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु के बीच दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। सामंथा और विजय के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और उनकी दोस्ती न सिर्फ कैमरे पर बल्कि ऑफ स्क्रीन भी साफ झलकती है लेकिन हाल ही में विजय ने खुलासा किया कि कुशी की शूटिंग के दौरान एक ऐसा दौर आया था जब सामंथा ने उनसे बात करना बंद कर दिया था।

विजय देवरकोंडा से बात तक नहीं करती थीं सामंथा :-
मंगलवार को हैदराबाद में ‘खुशी’ का म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था, जिसमें सामंथा और विजय फिल्म के गानों पर डांस करते नजर आए। इसी कार्यक्रम के दौरान विजय ने सामंथा की मायोसाइटिस से लड़ाई के बारे में बात की और इसका अभिनेत्री पर कितना प्रभाव पड़ा यह भी फैंस को बताया।विजय ने कहा कि khushi की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा आया था, जब सामंथा बेहद बीमार और उदास थीं। वह इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने सभी से बातचीत करना बंद कर दिया था। विजय के मुताबिक चाहे वह हों या टीम का कोई सदस्य वह किसी से भी बात नहीं करती थीं।
अस्वस्थता थी कारण :-
विजय ने कहा, सामंथा ने हमसे बात करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं उसने हम सभी से मिलना भी बंद कर दिया था। वह बेहद अस्वस्थ थी। उसने बहुत सारी लड़ाइयां लड़ीं।’ इसके बाद सामंथा ने अपने प्रशंसकों को यह बताने के लिए अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात करने का फैसला किया कि उम्मीद हमेशा रहती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्यक्रम में फैंस के प्यार को देखकर सामंथा भावुक हो गई थीं। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी फिल्मों से उन सभी का मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत करने और पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस आने का वादा किया।

फिल्म सिटाडेल: इंडिया:-
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी अगली फिल्म ‘सिटाडेल: इंडिया’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की थी कि वह काम से ब्रेक ले रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा था, ‘जब आप जानते हैं कि क्या होने वाला है तो एक ब्रेक बिल्कुल भी बुरी बात नहीं लगती है।’ फिलहाल, वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से रिकवर कर रही हैं। विजय और सामंथा की फिल्म khushi की बात करें तो यह फिल्म एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है और इसमें सचिन खेडेकर, सरन्या पोनवन्नन, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी, वेनेला किशोर, जयराम और राहुल रामकृष्ण भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Also Read:- Chandrayaan-3 ने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया, विक्रम लैंडर के अलगाव का रास्ता साफ