आजकल बालों का झड़ना Hair fall आम समस्या हो गयी है , भागदौड की जिंदगी में लोग अपना ध्यान रखना ही भूल जाते हैं जिसका हर्जाना हमारे शरीर, स्किन और बालों को चुकाना पड़ता है..इन्हीं मे से 1 समस्या हैं बालों का गिरना जिसे हम hairfall कहते है, उसी hairfall को रोकने के लिए हम लाए है कुछ कारगर उपाय, जिन्हें अपना कर आप पा सकते है गिरते बालों से छुटकारा।
बालों का झड़ना सामान्य समस्या है, लेकिन इसे कम करने के लिए कुछ आसान टिप्स हैं। अपनी जीवनशैली में इन्हें शामिल करके आप बालों को स्वस्थ बना सकते हैं और झड़ने से बचा सकते हैं।
अच्छे खान-पान से:-
हम जो भी खाते है उसका असर हमारे शरीर पर सीधे सीधे पड़ता है इसलिए हमारे जीवनशैली में अच्छे खान पान का होना बेहद जरूरी है जिसमें विटामिंस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, जिकं, मिनरलस आदि का हमारे खाने में शामिल होना बहुत जरूरी है और बात करे बालों की तो उसके लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक कारक है इसलिए हमें हमारे खाने में प्रोटीन युक्त खाने को भी शामिल करना चाहिए जैसे- अंडा, दाले ,राजमा, सोयाबीन, आयरन युक्त आहार हरि सब्जी फल मेवे आदि उचित मात्रा में खाने से बालों को मजबूती मिलती है।

ध्यान रखें के डैंड्रफ न होने पाए:-
आप एंटीडैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बालों को दही और निम्बू से धोना भी एक अच्छा विकल्प है।डैंड्रफ भी बाल झड़ने का कारण बन सकता है.
सही शैंपू का चुनाव है बेहद जरूरी :-
बालों का स्वास्थ्य बालों के प्रकार और आवश्यकताओं पर निर्भर करता है. शैंपू चयन करते समय बालों की स्थिति को मध्यस्थ रखना महत्वपूर्ण है, जैसे कि यदि बाल ड्राई हैं, तो मोइस्चराइजिंग शैंपू उपयुक्त हो सकता है, जबकि ऑयली बालों के लिए क्लींजिंग शैंपू उपयुक्त हो सकता है। स्कैल्प की सफाई के लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू चयन करें और फ्रिजी बालों के लिए आॅयल कंडीशनिंग शैंपू उपयोगी हो सकता है।
हेयर मास्क हे बेहद उपयोगी:-
हैयर मास्क लगाने से बालों को मजबूती मिलती है। एक अंडा लेकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद सिर धो लें, इससे बालों को प्रोटीन मिलेगा और वे मजबूत होंगे। आप चाहे तो दही में पका केला और शहद मिला के भी बालो मे लगा सकते है जो बालो को नर्सिंग करेगा । कॉफी का हेयर मास्क लगाने से बालो मे गजब की शाइन आती है ।
बालो को भी चाहिए तेल मालिश : –
नारियल का तेल एक कटोरी में गरम करें, फिर करी पत्तों और मेथी दाने को डालकर उनका काला होने तक पकाएं। पत्ते और दाने काले हो जाएं तो तेल को आंच से उतारें और सिर धोने से एक घंटे पहले तेल का हल्का गरम करके सिर की मालिश करें।
गीले बालों को झाड़ने से बचे :-
गीले बालों को ना झाड़ें, क्योंकि गीले बाल कमजोर होते है यह उनकी गिरने की गति बढ़ाकर उन्हें कमजोर बना सकता है और टूटने का खतरा हो सकता है. बालों को पूरी तरह सूखने के बाद ही कंघी चलाएं।
Hair fall को रोकने के लिए चिकित्सकीय परामर्श:-
अगर आपको Hair fall अत्याधिक हो रहा है और उसका घरेलु इलाज से कोई असर नहीं हो रहा है तो इसमे आवश्यकता है कि आप किसी अच्छे dermatologist से इसका चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें नहीं तो अत्याधिक Hair fall गंजेपन का भी कारण बन सकता हैं।
अस्वीकरण
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. वार्ता भारत इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.