MP cabinet विस्तार : चुनाव से पहले तीन नये मंत्री हुए शामिल, जाने किस-किस मंत्री पद के लिए शपथ |

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, शिवराज सरकार की ओर से MP cabinet विस्तार की घोषणा की गई थी राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन, और राहुल लोधी के नाम मंत्रियों के पद के लिए आगे आए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देर रात राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की थी, जिसके बाद MP cabinet के विस्तार की चर्चा तेजी से आगे बढ़ी ।

शिवराज MP cabinet में अब तक तीन मंत्रियों की पदों की रिक्तियों को भरा गया है। मंत्रिमंडल में 35 में से चार पद खाली थे। पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा 30 मंत्री हैं। अब मुख्यमंत्री को मिलाकर 34 मंत्री हैं। लेकिन बीजेपी या सरकार ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा की है। चौथे स्थान को लेकर पार्टी नेताओं का सोच किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाने का था, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी।

MP cabinet मे राजेंद्र शुक्ल के बारे मे

रीवा के पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र शुक्ल का फिर से मंत्री बनने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रीवा में पूरी की और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 2003 में विधानसभा चुनाव जीतकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। इसके पश्चात्, 2008 और 2013 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव जीते। 2013 में उन्होंने मंत्री का पद संभाला और 2018 में भी चुनाव विजयी रहे। सर्वे रिपोर्ट्स में भी पार्टी की स्थिति कमजोर दिख रही है। इस परिस्थिति में, शुक्ल द्वारा MP cabinet का हिस्सा बनकर पार्टी क्षेत्र की जनता को फिर से जीतने की चेष्टा की जा रही है।

राहुल सिंह की है क्षेत्र मे है मजबूत पकड़

राहुल सिंह लोधी, जिन्होंने 2018 में खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर चुनाव जीता था, पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे के रूप में उभरे। उन्होंने बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बड़ी संख्या में वोट प्राप्त किए हैं। राहुल लोधी ने भाजपा के साथ मिलकर बुंदेलखंड में ओबीसी वोटर की पकड़ मजबूत की है |

वरिष्ठ नेता गौरी शंकर बिसेन

बालाघाट के 7वीं बार विधायक बने गौरीशंकर बिसेन, उन्होंने 1985, 1990, 1993 और 2003 में विधायक पद को अपने नाम किया था। उन्होंने विधानसभा की कई समितियों में सदस्य और सभापति के रूप में भी कार्य किया है, साथ ही उन्होंने जिला सहकारी बैंक और भूमि विकास बैंक के संचालक के तौर पर भी काम किया है। वे बालाघाट जिला बीजेपी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और 1998 और 2004 में वे लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं। उन्हें मध्य प्रदेश बीजेपी के तीन बार उपाध्यक्ष बनाया गया है।

read also : Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने किए उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version