Mahadeva Song: ‘ओएमजी 2’ का Mahadeva Song हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने साझा की पोस्ट।

ओएमजी 2′ का गाना Mahadeva रिलीज हो चुका है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है ।

Mahadeva Song

OMG 2 Mahadeva Song :-

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। OMG 2 ,11 जुलाई को फिल्म ‘गदर 2’ के साथ रिलीज हुई थी यह फिल्म भी दर्शकों की खूब तारीफ बटोर रही है। फिल्म का कलेक्शन भले ही ‘गदर 2′ जितना नहीं हो रहा है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ बरकरार है। इस बीच इस फिल्म का Mahadeva Song’ भी रिलीज हो गया है।

अक्षय कुमार ने Mahadeva song की पोस्ट की साझा :-

OMG 2′ का song ‘ Mahadeva’ रिलीज हो चुका है। खुद अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। एक्टर ने गाने का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘अब मेरे सबसे पसंदीदा ट्रैक की बारी…महादेवा, महादेवा गाना रिलीज हो चुका है। आप भी सुनिए !! ‘

फैंस हुए पागल:-

अक्षय के इस पोस्ट पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बॉलीवुड के किंग हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लीजेंड ‘ओएमजी 2′ देखने जा रहे हैं। शानदार फिल्म है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अक्की ओएमजी 2 सुपर डुपर हिट है। यह गाना भी जबर्दस्त है। हर हर महादेव।’ बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने महत्वपूर्ण किरदार अदा किए हैं

100 करोड़ रूपये का आंकड़ा छूने के करीब :-

इस फिल्म में एक बार फिर पकंज त्रिपाठी ने दर्शकों का अपने किरदार से मन छू लिया है। कांति शरण मुद्गल के रूप में पकंज त्रिपाठी ने एक संवेदनशील और सपोर्टिव पिता का किरदार बखूबी अदा किया है। वहीं, यामी गौतम फिल्म में एक वकील के रूप में नजर आईं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा छूने के करीब है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक यह फिल्म 89.80 करोड़ कमा चुकी है। 

Also Read:- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS Vindhyagiri को किया लॉन्च, ब्रह्मोस-बराक मिसाइलों से होगी लैस

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version