Luxury Cave Hotel: रेगिस्तान में खरीदी गुफा और अंदर बनाया आलीशान होटल

Luxury Cave Hotel: आमतौर पर लोग किसी रिहायशी में इलाके में घर या प्रॉपर्टी लेना पसंद करते हैं. लेकिन एक शख्स ने ठीक इसके उल्टा काम किया. उसने वीरान रेगिस्तान में अपने लिए एक गुफा खरीद ली. जब उसने गुफा खरीदी, तब कई लोगों ने उसका मजाक बनाया. मगर आज वो शख्स इसी के कारण करोड़पति बन गया है. उसने अपनी क्रिएटिविटी से इस गुफा को लग्जरी घर में बदल दिया है.

Luxury Cave Hotel अब दूर-दूर से लोग इस ‘केव होटल’ (Luxury Cave Hotel) में रहने आते हैं और मुंहमांगा किराया देते हैं. द सन के मुताबिक, मामला अमेरिका के टेक्सास का है. जहां एक शख्स ने रेगिस्तान में ‘लग्जरी केव होटल’ बना दिया. ये होटल गुफा को तराशकर बनाया गया है. टिकटॉक पर @summitbigbend नाम के यूजर ने इस होटल की तस्वीरें शेयर की हैं.

Luxury Cave Hotel

यूजर ने बताया कि उसने रेगिस्तान के बीच में एक गुफा को खरीदा था. फिर अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए गुफा को ‘लग्जरी केव होटल’ में बदल दिया. अब इस होटल में रुकने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. टूरिस्टों के आने से मालिक को मोटी कमाई होती है. आलम ये है कि होटल कभी खाली नहीं रहता और रेंट की कमाई से मालिक करोड़पति बन गया है.

One thought on “Luxury Cave Hotel: रेगिस्तान में खरीदी गुफा और अंदर बनाया आलीशान होटल

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version