Dream Girl 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल 2019 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था,जिसमें पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब पूजा दोबारा लौट आई है और आते ही उसने फैंस के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया
दर्शकों के दिलों की बजा दी घंटी –
ओपनिंग डे के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर ‘Dream Girl 2’ को जबरदस्त शुरुआत मिली है, जिससे ये कहा जा सकता है कि इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है।

बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो हफ्ते से ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ राज कर रही है. इन दोनों फिल्मों के बीच राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. वहीं ‘Dream Girl 2’ की पूजा ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों की घंटी बजा दी है और इसी के साथ फिल्म की शुरुआत भी अच्छी रही है. वहीं अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.।
गदर 2′ की सुनामी के आगे चली आयुष्मान की Dream Girl 2 –
2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. फिल्म में उनके काम को भी काफी पसंद किया गया था. इसका असर सीक्वल पर भी नजर आ रहा है.
आयुष्मान खुराना की इस लेटेस्ट फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के पहले करीब 9-10 करोड़ के बीच में कमाई की है। ‘गदर 2’ की सुनामी के आगे इस फिल्म का ये कलेक्शन काफी शानदार माना जा रहा है।
Dream Girl 2 की क्या है कहानी –
मथुरा का एक छोटे शहर का लड़का, करम, अपने पिता का कर्ज चुकाने के लिए हर दिन संघर्ष कर रहा है, जिसने लगभग सभी से पैसे उधार लिए हैं. दूसरी ओर, वह परी से बेहद प्यार करता है,
जिसके पिता ने उससे शादी करने के लिए शर्तें रखी हैं. अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए, करम पूजा बनकर सामने आता है.इसके बाद जो ड्रामा शुरू होता है वो हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देता है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी ने अहम रोल प्ले किया है ।