South Africa में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में संगठन का विस्तार होने जा रहा है. 23 देशों ने BRICS की सदस्यता के लिए आवेदन दिया था. इनमें छह देशों को अप्रूवल मिल गया है. जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS के 15वें समिट में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने ये ऐलान किया. इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहे.

23 देशों ने BRICS की सदस्यता के लिए दिया आवेदन:-
23 देशों ने BRICS की सदस्यता के लिए आवेदन दिया था. इनमें से छह देशों को अप्रूवल मिल गया है यह छः देश अर्जेंटीना, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात इसके नए सदस्य बने हैं. जनवरी 2024 से यह देश BRICS के आधिकारिक सदस्य होंगे । इसे बाद मे ब्रिक्स प्लस कहा जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं. इस ब्रिक्स प्लस की मीटिंग में आज प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए. ब्रिक्स में अभी पांच बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका शामिल हैं. अब नए सदस्यों के जुड़ने के बाद यह संगठन ब्रिक्स प्लस हो जाएगा ।
बड़ी बहस अर्जेंटीना को लेकर :-
अर्जेंटीना मानता है कि BRICS का सदस्य होकर अर्थव्यवस्था में सुधार किया जा सकता है, जहां इस साल महंगाई दर 60 फीसदी दर्ज की गई है. अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से अर्जिेंटिना की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है. यह एक बड़ा तेल निर्यातक हुआ करता था लेकिन प्रतिबंधों ने तेल इकोनॉमी को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.
अर्जेंटीना और ईरान दो ऐसे देश हैं जिन्हें एंटी-अमेरिका माना जाता है. ईरान भी उन आवेदकों में शामिल है जिनकी सदस्यता को आज अप्रूवल मिल सकता है. ईरान और चीन में दोस्ती बढ़ रही है. इस संगठन में पहले से ही रूस और चीन एंटी-अमेरिका की लिस्ट में हैं. अब ईरान-अर्जेंटीना के शामिल होने से इकोनॉमीक कोऑपरेशन वाला संगठन पूरी तौर पर अमेरिका विरोधी होने की राह पर है.
ब्राजील को भी डर :-
ब्राजील को भी इस बात का डर है कि BRICS एक पश्चिमी विरोधी क्लब बन जाएगा जो अमेरिका और यूरोप में उसके हितों को नुकसान पहुंचा सकता है. ब्राजील लंबे समय से इस विस्तार का विरोध करता रहा है. 2021 में हालांकि, चीन ने अर्जेंटीना को BRICS का सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया था.
Also Read :-BRICS Summit 2023: PM Modi दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना , मोदी-जिनपिंग की हो सकती है मुलाकात ?
BRICS समिट के लिए South Africa में प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दक्षिण अफ्रीका के एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ. उप राष्ट्रपति पॉल शिपोकोसा मैशाटाइल रिसीव करने आए. 2019 के बाद से यह पहली बार है जब सभी सदस्य देशों के नेता एक साथ एक मंच पर जुड़े हैं. हालांकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सम्मेलन में हिस्सा लेने नहीं आए हैं. रूस ने अपना प्रतिनिधि इस सभा में भेजा है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मीटिंग अभी फाइनल नहीं हुई है. भारत ने कहा है कि इस मसले पर बातचीत चल रही है.इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि तीन दिनों के विचार-विमर्श से कई सकारात्मक परिणाम निकले. हमने ब्रिक्स के विस्तार का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.