बॉलीवुड के मशहूर सिंगर Armaan Malik ने सगाई कर ली है। अरमान ने अपनी सगाई का ऐलान करके अपने फैंस को चैंका दिया है उनकी इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ गई है ।8 अगस्त 2023 को यूट्यूबर और व्लॉगर आशना श्रॉफ के साथ वह इस बंधन में बंध गए। दोनों ने एकदम ड्रीमी अंदाज में सगाई की। Armaan Malik ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और सगाई की गुडन्यूज दी। आइए आपको भी मिलवाते हैं अरमान मलिक की होने वाली धर्मपत्नी से –
Armaan Malik ने की तस्वीर upload :-
28 साल के अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमारा ये हमेशा का साथ अब शुरू हो रहा है।’ इन तस्वीरों में अरमान अपनी गर्लफ्रेंड Aashna Shroff को सगाई की अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। साथ ही वह घुटनों पर बैठकर आशना को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे है ।

कुछ गाने Armaan Malik के :-
Armaan Malik ने ‘जहर’, ‘बोल दो न जरा’, ‘पहला प्यार’, ‘मुझको बरसात बना लो’ से लेकर ‘मैं रहूं या न रहूं’ जैसे ढेरों सुपरहिट गाने गाए हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रेटिज ने दीं शुभकामनाएं ;-
इन रोमांटिक तस्वीरों को देखते ही अरमान मलिक के तमाम दोस्त और सेलिब्रेटिज ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। ईशान खट्टर ने लिखा, ‘Aww तुम दोनों को बहुत सारी बधाई।’ वहीं रिया चक्रवर्ती ने भी कपल को बधाई दी। इस कड़ी में ईशा गुप्ता, जरीन खान, नीति मोहन, तारा सुतारिया, अहाना कुमरा से लेकर टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
कौन है अरमान मलिक की गर्लफ्रेंड:-
आशना मुंबई की रहने वाली हैं और उन्होंने लंदन से फैशन की पढ़ाई की है। उनकी मां किरण श्याम भी मॉडल रह चुकी हैंआशना ने अपना करियर फैशन ब्लॉग से ही शुरू किया था। वो फेसबुक पर अपने ई-शॉप को प्रमोट करती थीं, लेकिन अब वो पूरी तरह से फैशन इंडस्ट्री से जुड़ चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर उनके 9.80 लाख फॉलोअर्स हैं।वहीं बात करें आशना के लव लाइफ की तो साल 2017 में उन्होंने अरमान मलिक को डेट करना शुरु किया था। मगर कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। वहीं साल 2019 में दोनों ने फिर से एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आशना अरमान से दो साल बड़ी हैं। आशना का डेट ऑफ बर्थ जहां 4 अगस्त 1993 है तो वहीं अरमान का जन्म 22 जुलाई 1995 में हुआ है।
also read :- Sawan :- सावन का 8वां और आखिरी सोमवार व्रत कल , इस दिन है कुछ खास संयोग ,जानिए क्या करने से होंगे भोलेनाथ प्रसन्न।