Aditya L1 Sun Mission
ISRO द्वारा 2 सितंबर को Aditya L1 1 को लॉन्च किया जाएगा।
Aditya L1 सूर्य का अध्ययन करने वाला भारतीय मिशन होगा, जो पहला अंतरिक्ष आधारित होगा।
इस मिशन में अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में भेजा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर होगा।
इस अंतरिक्षयान में सात पेलोड्स शामिल होंगे जो फ़ोटोस्फ़ेयर, क्रोमोस्फ़ेयर और सूर्य के सबसे बाहरी परत का अध्ययन करेंगे।
अब तक सूर्य के अध्ययन के लिए केवल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, यूरोपीय स्पेस एजेंसी और जर्मन एयरोस्पेस सेंटर ने अलग-अलग और संयुक्त अंतरिक्ष अभियान भेजे हैं।
इसरो ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस मिशन से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि रिहर्सल कर ली गई है और व्हीकल की जांच भी पूरी हो गई है।
देखें तसवीरें –



