भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO इतिहास रचने के करीब है. बुधवार को शाम 6 बजे के बाद चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिग होगी. यदि ऐसा संभव हो जाता है तो चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा.
श्रीलंका के उच्चायुक्त ने Chandrayaan-3 को लेकर दी बधाई-
भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने Chandrayaan-3 को लेकर भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि हमारे लिए भी क्योंकि हम भी उपमहाद्वीप का हिस्सा हैं, भारत को बधाई।

यूके में भारतीय उच्चायुक्त ने जताया गर्व-
चंद्रयान 3 मिशन पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि मेरे लिए एक राष्ट्र के रूप में भारत की उल्लेखनीय सफलता का इससे बड़ा कोई बयान नहीं हो सकता। मैं ये बात सिर्फ एक भारतीय राजनयिक के तौर पर नहीं बल्कि एक गौरवान्वित भारतीय के तौर पर कह रहा हूं। हमने अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम उस समय शुरू किया था जब भारत के पास बहुत कम आर्थिक साधन थे। आज यह एक अंतरिक्ष कार्यक्रम है जो केवल मानवीय कल्पना तक ही सीमित है। हम उन कुछ देशों में से होंगे जो चंद्रमा पर कुछ भी उतारने में सक्षम होंगे।
रूस के राजदूत ने Chandrayaan-3 के लिए कहा-
भारत में हर कोई और मैं भी चंद्रमा की कक्षा में कल की घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि यह भारतीय चंद्र कार्यक्रम सफल होगा और रोवर सुरक्षित रूप से उतरेगा और काम करना शुरू कर देगा…मुझे यकीन है कि यह भारत के लिए एक बहुत ही उपयोगी चंद्र कार्यक्रम होगा और यह निश्चित रूप से एक बड़ी सफलता होगी और चंद्रमा पर और अधिक खोज होंगी।

साथ ही भारत की कुछ हस्तिओं ने भी दी इस अवसर पर बधाई और की सफलता की कामना-
महाराष्ट्र: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आनंद दुबे ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुंबई के चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया।
यूपी डिप्टी सीएम ने Chandrayan-3 मिशन पर कहा–
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रयान-3 मिशन को गर्व का स्रोत बताया है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में सफल होगा।
चंद्रयान-3 पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया ट्वीट–

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, “…मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है…”
चंद्रयान -3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने बयान–
उन्होंने कहा, “यह हर भारत के लिए गर्व का क्षण होगा…भारत उस स्थिति में पहुंच गया है जहां वह चंद्रमा पर अपना उपकरण भेज सकता है…मैं विक्रम को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखने का इंतजार कर रहा हूं।”
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा–
भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब हमारा प्रयास है कि चांद पर भी तिरंगा फहराए।

also read :- Chandrayaan-3 LIVE:- चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू