Rajasthan Police Constable Recruitment 2023:
राजस्थान पुलिस में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य पुलिस बल में कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आप पुलिस भर्ती की योग्यताओं को पूरी करते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन:-
राजस्थान सरकार की तरफ से राज्य पुलिस बल में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 07 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable भर्ती के लिए आवेदन करेक्शन विंडो 28 से 30 अगस्त तक खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान राज्य पुलिस बल में कुल 3578 कॉन्स्टेबल रिक्तियों को भरना है।
उम्मीदवारों की आयु :-
Police constable के लिए उम्मीदवारों की आयु 07 अगस्त, 2023 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

Education abilities
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क:-
अनारक्षित / ओबीसी (क्रीमी लेयर) / राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी / ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का शुल्क देना होगा।
Also Read चंद्रमा की कक्षा में Chandrayaan 3 की सफलता की पहली तस्वीरें सामने आई
Rajsthan Police Constable Recruitment 2023 के ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- एसएसओ पोर्टल पर जाने के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
- एसएसओ पोर्टल पर चरण 1 पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन करें।।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए फॉर्म को Submit करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट अवश्य लें।